Posts

नशा तेजी से फैलने का कारण

Image
                                   👉 नशा फैलने का कारण👈 आधुनिक युग में नशे का स्वरूप आधुनिक युग में नशा करना एक फैशन बन गया है लोग एक दूसरे को देख कर भी नशा करते हैं कि वह नशा  कर रहा हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकता? या फिर यूं कहें कि सोसायटी के अकॉर्डिंग भी लोग नशा करने लग गए हैं कि हम हाई सोसाइटी के लोग हैं अगर हम नशा नहीं करेंगे तो दूसरे क्या कहेंगे अभी हाल ही में लॉकडाउन में शराब की दुकानें खोलने पर इतनी भीड़ लगी शराब की दुकानों पर की इतनी तो हॉस्पिटल में भी नहीं लगती होगी लोग बारिश में बर्फबारी में शराब की दुकानों पर घंटों लाइन में खड़े होकर शराब के लिए इंतजार कर रहे थे भले ही घर में बच्चों ने खाना खाया हो या ना खाया हो लेकिन नशा करने वाले व्यक्ति को गुटखा, पान, सुपारी अफीम ,गांजा, शराब खाना जरूरी है। इन चीजों से क्या हमारे शरीर को जरूरी विटामिंस मिलते हैं जो इनको खाना जरूरी है। लोग नशा खुद करते हैं और दोष नशे को देते हैं। आपने बहुत सारी फिल्मों के डायलॉग सुने हों...

नशा करता है सत्यानाश

Image
आजकल नशा करना एक फैशन सा बन गया है बच्चे जवान  बुड्ढे सभी इस बुराई को बहुत तेजी से ग्रहण कर रहे हैं शराब की दुकानों पर बहुत लंबी-लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं  तथा लोग गुटखे पान सुपारी अफीम गांजा तरह तरह के नशे करते हैं। अमीर घर के अच्छे अच्छे लड़के लड़कियां भी इस नशे के शिकार हो चुके हैं वह भी क्लब बार में जाकर शराब पीते हैं तथा अलग-अलग प्रकार के नशे करते हैं कॉलेज के लड़के  तो लोग ड्रक्स इत्यादि का नशा भी करते हैं। और इससे फैशन समझते हैं अपना करियर बनाने की उम्र में वह नशे का शिकार बनकर अपने जीवन के दुश्मन बन गए हैं।     नशे के दुष्प्रभाव नशा करने वाले अधिकतर व्यक्ति नशे में धुत होकर ऐसे ऐसे अपराधों को अंजाम देते हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कई लोग तो नशे में इतना डूब जाते हैं कि अपनी पत्नियों को डंडे से पीट-पीटकर ही मार डालते हैं कई अपने बच्चों के साथ गलत व्यवहार करते हैं तथा उन्हें  पीटते हैं इस नशे के कारण कई घर उजड़ गए कई परिवार सड़क पर आ गए और कई लोगों ने तो नशे के कारण खुदकुशी ही कर ली। नशा करने वाले का परिवार कभी सुखी ...

शरीर का श्रृंगार भक्ति

Image
जिस शरीर को आप सारी उम्र सजाने सवारने में लगे रहते हो अंत में ये देहि राख बन जाएगी, और आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा । कबीर साहेब कहते हैं-               ये तन काचा कुंभ था                    तू लिए फीरे था साथ।               ठुबका लाग्या फुट गया                    तेरे कुछ न आया हाथ।। इस कच्चे घड़े जैसे शरीर पर अभिमान न करके इससे हमे भगति करके मोक्ष प्राप्त करना चाहिए.. जिसे आप गहनों और मोतियों से सजाने सवारने में लगे रहते हो... अंत में पता चला कि गहने घर के लूट ले गए और शरीर राख बनते ही कुछ हवा ले गई और कुछ गंगा का नीर ले गया.. जो काम इस देहि से लेना था हमने वो तो कभी लिया नहीं, और इसे गहने मोतियों से सजाते रहे..                 गहने मोति तन की शोभा                    ये तन तो काचो भाँडो। ...

अनमोल जीवन

Image
मानुस जन्म अनमोल है मिले ना बारंबार,  तरुवर से पत्ता टूट गिरे फिर बहुर ना लगता डार।। हमारा यह जीवन बहुत अनमोल है क्योंकि भगवान ने हमें मनुष्य बनाया है जीवन तो सभी को मिला है पशु पक्षी जानवरों को भी लेकिन उनके पास मनुष्य के समान सोचने समझने की क्षमता नहीं है या वह मनुष्य के समान कार्य नहीं करते वह केवल अपना भोजन इकट्ठा करते हैं और संतानोत्पत्ति करते हैं लेकिन मनुष्य अपने जीवन में बहुत से कार्य करता है उनमें कुछ कार्य अच्छे होते हैं और कुछ कार्य बुरे होते हैं जिसे हम मनुष्य के कर्म भी कहते हैं। कहते हैं कि मनुष्य जीवन के लिए  देवता भी तरसते हैं क्योंकि मनुष्य जीवन में ही हम एक ऐसा कार्य कर सकते है जो देव योनि में भी नहीं कर सकते। वह है मोक्ष प्राप्ति। मोक्ष प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए यह कैसे पता चलेगा कि मोक्ष कैसे मिलेगा इसके लिए हमारे शास्त्र ही प्रमाण है शास्त्रों में जो लिखा है वही सच है अन्यथा बहुत सारे लोग तो कुछ भी कहते हैं कि बारहवीं करने से मोक्ष मिलता है पिंड दान करने से मोक्ष मिलता है किंतु यह सत्य नहीं है मोक्ष प्राप्ति के लिए सर्वप्रथम ...

कोरोना [कोविड-19]

Image
कोरोना एक गंभीर बीमारी है जो की चीन के वुहान शहर से निकलकर पूरे विश्व के लगभग सभी देशों में फैल चुकी है और इससे विश्व भर में लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं हजारों लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज संभव नहीं है दुनिया भर के वैज्ञानिक इस बीमारी का वेक्सीन बनाने में लगे हुए हैं पर अभी तक किसी को भी सफलता नहीं मिल पाई है। केवल बचाव करके ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं।