नशा करता है सत्यानाश
आजकल नशा करना एक फैशन सा बन गया है बच्चे जवान बुड्ढे सभी इस बुराई को बहुत तेजी से ग्रहण कर रहे हैं शराब की दुकानों पर बहुत लंबी-लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं तथा लोग गुटखे पान सुपारी अफीम गांजा तरह तरह के नशे करते हैं। अमीर घर के अच्छे अच्छे लड़के लड़कियां भी इस नशे के शिकार हो चुके हैं वह भी क्लब बार में जाकर शराब पीते हैं तथा अलग-अलग प्रकार के नशे करते हैं कॉलेज के लड़के तो लोग ड्रक्स इत्यादि का नशा भी करते हैं। और इससे फैशन समझते हैं अपना करियर बनाने की उम्र में वह नशे का शिकार बनकर अपने जीवन के दुश्मन बन गए हैं। नशे के दुष्प्रभाव नशा करने वाले अधिकतर व्यक्ति नशे में धुत होकर ऐसे ऐसे अपराधों को अंजाम देते हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कई लोग तो नशे में इतना डूब जाते हैं कि अपनी पत्नियों को डंडे से पीट-पीटकर ही मार डालते हैं कई अपने बच्चों के साथ गलत व्यवहार करते हैं तथा उन्हें पीटते हैं इस नशे के कारण कई घर उजड़ गए कई परिवार सड़क पर आ गए और कई लोगों ने तो नशे के कारण खुदकुशी ही कर ली। नशा करने वाले का परिवार कभी सुखी ...