नशा तेजी से फैलने का कारण
👉 नशा फैलने का कारण👈 आधुनिक युग में नशे का स्वरूप आधुनिक युग में नशा करना एक फैशन बन गया है लोग एक दूसरे को देख कर भी नशा करते हैं कि वह नशा कर रहा हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकता? या फिर यूं कहें कि सोसायटी के अकॉर्डिंग भी लोग नशा करने लग गए हैं कि हम हाई सोसाइटी के लोग हैं अगर हम नशा नहीं करेंगे तो दूसरे क्या कहेंगे अभी हाल ही में लॉकडाउन में शराब की दुकानें खोलने पर इतनी भीड़ लगी शराब की दुकानों पर की इतनी तो हॉस्पिटल में भी नहीं लगती होगी लोग बारिश में बर्फबारी में शराब की दुकानों पर घंटों लाइन में खड़े होकर शराब के लिए इंतजार कर रहे थे भले ही घर में बच्चों ने खाना खाया हो या ना खाया हो लेकिन नशा करने वाले व्यक्ति को गुटखा, पान, सुपारी अफीम ,गांजा, शराब खाना जरूरी है। इन चीजों से क्या हमारे शरीर को जरूरी विटामिंस मिलते हैं जो इनको खाना जरूरी है। लोग नशा खुद करते हैं और दोष नशे को देते हैं। आपने बहुत सारी फिल्मों के डायलॉग सुने हों...