नशा तेजी से फैलने का कारण

                  
                👉 नशा फैलने का कारण👈


आधुनिक युग में नशे का स्वरूप

आधुनिक युग में नशा करना एक फैशन बन गया है लोग एक दूसरे को देख कर भी नशा करते हैं कि वह नशा  कर रहा हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकता? या फिर यूं कहें कि सोसायटी के अकॉर्डिंग भी लोग नशा करने लग गए हैं कि हम हाई सोसाइटी के लोग हैं अगर हम नशा नहीं करेंगे तो दूसरे क्या कहेंगे अभी हाल ही में लॉकडाउन में शराब की दुकानें खोलने पर इतनी भीड़ लगी शराब की दुकानों पर की इतनी तो हॉस्पिटल में भी नहीं लगती होगी लोग बारिश में बर्फबारी में शराब की दुकानों पर घंटों लाइन में खड़े होकर शराब के लिए इंतजार कर रहे थे भले ही घर में बच्चों ने खाना खाया हो या ना खाया हो लेकिन नशा करने वाले व्यक्ति को गुटखा, पान, सुपारी अफीम ,गांजा, शराब खाना जरूरी है। इन चीजों से क्या हमारे शरीर को जरूरी विटामिंस मिलते हैं जो इनको खाना जरूरी है।



लोग नशा खुद करते हैं और दोष नशे को देते हैं।

आपने बहुत सारी फिल्मों के डायलॉग सुने होंगे या नशा करने वाले लोगों के मुंह से भी सुना होगा की यह शराब है जो हमें छोड़ती ही नहीं अरे शराब ने आपको नहीं आपने शराब को पकड़ रखा है या किसी भी प्रकार के नशे को हम करते हैं नशा हमें नहीं करता।



 नशा एक बीमारी है आदत या मजबूरी नहीं

नशा एक बीमारी है जो हमारे समाज को भी खोखला बनाती जा रही है नौजवान बच्चे तो सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ जाते हैं जवानी के जोश में वह नशे की गंदी लत को पकड़ लेते हैं और अपना पूरा जीवन बर्बाद कर देते हैं जिस उम्र में उन्हें पढ़ लिख कर अच्छी नौकरी या अपने करियर बनाने की बात सोचनी चाहिए उस उम्र में वह नशे के दलदल में फंस कर अपना पूरा जीवन ही बर्बाद कर लेते हैं और कई बच्चे तो अपना जीवन ही खो देते हैं गरीब तो गरीब अमीर परिवारों के बच्चे जिनके माता-पिता अच्छे पढ़े लिखे हैं उनके बच्चे भी नशे की लत पकड़ कर अपना जीवन खराब कर लेते हैं। अच्छे पढ़े-लिखे लोग जो वर्तमान समय में अच्छी अच्छी पोस्टों पर नौकरी कर रहे हैं वह भी इस नशे की चपेट में आ चुके हैं। कई लोगों ने तो नशे के चक्कर में अपना घर बार सब कुछ छोड़ दिया है। नशा एक बीमारी है जिसका इलाज करवाना चाहिए ना कि इसे आदत या मजबूरी बताकर करते रहना चाहिए।

नशे से मुक्ति पाने का सीधा और सरल उपाय

यूं तो सरकार ने नशे से मुक्ति पाने के लिए बहुत सारे स्वास्थ्य केंद्र बना रखे हैं तथा सरकार इस विषय में कई सारे अभियान भी चलाती है नशे की चीजों पर भी उनसे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है फिर भी लोग नहीं मानते और नशा दुगनी तेजी से समाज में बढ़ता जा रहा है इससे मुक्ति पाने का सीधा और सरल उपाय है सतभक्ति जो संत रामपाल जी महाराज द्वारा दी जा रही है संत रामपाल जी महाराज के लाखों अनुयाई हैं और वह किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते पहले नशा करते थे । परंतु संत रामपाल जी महाराज से नाम दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपने आप ही नशा छोड़ दिया उन्हें  किसी भी प्रकार की दवाई लेने की जरूरत नही पड़ी क्योंकि सतभक्ति से सब कुछ हो सकता है नशा भी छूट सकता है।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
आध्यात्मिक जानकारी के लिए आप संत रामपाल जी महाराज जी के मंगलमय प्रवचन सुनिए

👉 साधना चैनल पर प्रतिदिन 7:30-8.30 बजे।
👉श्रद्धा MH One पर प्रतिदिन 2:00-3:00बजे।
👉ईश्वर चैनल पर प्रतिदिन 8:00-9:00बजे।

संत रामपाल जी महाराज जी इस विश्व में एकमात्र पूर्ण संत हैं। आप सभी से विनम्र निवेदन है अविलंब संत रामपाल जी महाराज जी से नि:शुल्क नाम दीक्षा लें और अपना जीवन सफल बनाएं।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जाएं 👇




Comments

Popular posts from this blog

शरीर का श्रृंगार भक्ति

अनमोल जीवन